समाजसेवी सुबोध अग्रवाल ने स्कूल को दान किए डिजिटल कंप्यूटर
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में 26 मार्च को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट साझा की। मुख्य अतिथि फुसरो के समाजसेवी सह बीकेबी कंपनी के निदेशक सुबोध अग्रवाल ने छात्र -छात्राओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए एक डिजिटल कंप्यूटर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व मे यहां माता- पिता की स्मृति मे दो कमरा का निर्माण कराया था।
समाजसेवी अग्रवाल ने कहा कि परीक्षा का परिणाम केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि निरंतर सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। इसके लिए विद्यालय समिति के पदाधिकारियो, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अन्य अध्यापकों ने समाजसेवी का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कंप्यूटर के माध्यम से बच्चों को डिजिटल दुनिया के बारे में सीखने का मौका मिलेगा।
मौके पर मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, संरक्षक बृज बिहारी पांडेय, उपाध्यक्ष राम नरेश द्विवेदी, समिति सदस्य रीमा देवी आदि ने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने बच्चों की सफलता देखकर अभिभावकों के चेहरे पर भी गौरव और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। आचार्य सुरेश साव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
![]()













Leave a Reply