रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ख़ैराचातर स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर अखाड़ा में पारंपरिक शस्त्र परिचालन का आयोजन किया गया। इस दौरान अखाड़ा के युवाओं ने लाठी, तलवार एवं अन्य पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन कर अपनी कला और कौशल का परिचय दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित होकर इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर अखाड़ा सदस्यों द्वारा अनुशासन और एकता का संदेश देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि अखाड़ा हमारी प्राचीन परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। शस्त्र परिचालन के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और साहस का विकास होता है। हम सभी को अपनी परंपराओं को संजोते हुए समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
![]()













Leave a Reply