Advertisement

एसडीपीओ केरकेट्टा को भावभीनी विदाई व् किंडो का पारंपरिक स्वागत

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू मेघाहातुबुरू, प्रॉस्पेक्टिंग एवं आदिवासी हो समाज युवा महासभा केंद्रीय समिति की ओर से 24 मई को आयोजित समारोह में एसडीपीओ अजय केरकेट्टा को पारंपरिक आदिवासी पगड़ी पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं नवपदस्थापित एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो का आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

समारोह के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने अजय केरकेट्टा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किए। उनके सरल व्यवहार, जनसंपर्क और कार्यशैली को रहिवासी लंबे समय तक याद रखेंगे। प्रतिनिधियों ने नवपदस्थापित एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो का स्वागत करते हुए उनसे भी क्षेत्र के विकास, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा की विशेष झलक देखने को मिली। पगड़ी पहनाकर सम्मान देने की परंपरा के माध्यम से समाज के गणमान्य जनों ने उपरोक्त दोनों एसडीपीओ के प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। पूरा समारोह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस अवसर पर आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरू के सचिव अमर सिंह सुंडी, सह कोषाध्यक्ष सेरगेया अंगारिया, बीरबल गुड़िया, भीमसेन मारला, आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू के सह कोषाध्यक्ष बलभद्र बिरुली, प्रदीप चतर, आदिवासी कल्याण केन्द्र प्रॉस्पेक्टिंग के उपाध्यक्ष माधव चन्द्र कोड़ा तथा आदिवासी हो समाज युवा महासभा केंद्रीय समिति के संगठन सचिव गोपी लागुरी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *