Advertisement

तेनुघाट अधिवक्ता संघ में चुनावी सरगर्मी तेज

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के होने वाले द्विवार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। जगह-जगह चुनाव को लेकर अलग-अलग चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जानकारी के अनुसार नामांकन पत्र के बिक्री के प्रथम दिन 23 नवंबर को यहां कुल 20 फॉर्म की बिक्री हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए बद्री नारायण पोद्दार, उपाध्यक्ष पद के लिए महादेव राम, महासचिव पद के लिए सुशील कुमार सिंह, वकील महतो एवं मोहितोश चक्रवर्ती,आदि।

संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए महेश ठाकुर, चंद्रशेखर प्रसाद, रमेंद्र कुमार सिन्हा और शंकर ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद के लिए महादेव महतो एवं हेमंत कुमार गुरु, उप कोषाध्यक्ष पद के लिए सुभाष कटरियार तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए धर्मवीर कुमार जयसवाल, विकास कुमार, रविंद्र नाथ बोस, निरंजन महतो, अनिल कुमार प्रजापति तथा शिव कुमार रविदास ने नामांकन पत्र खरीदा।

बताया जाता है कि 24 नवंबर को नामांकन पत्र बिक्री का अंतिम दिन है। इसी के साथ बताते चलें कि आगामी 10 दिसंबर को यहां मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी होगा।

उक्त बातों की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद, सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार लाल एवं विनोद कुमार ने दिया। उनके साथ चुनाव सहायक मनोज कुमार एवं मजहर जानी भी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *