Advertisement

डीवीसी कामगार संघ प्रतिनिधिमंडल ने जीएम (एचआर) से भेंटकर कराया समस्या से अवगत

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी कामगार संघ बोकारो थर्मल शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने 8 जनवरी को नए महाप्रबंधक (एचआर) अलेक्जेंडर कुजूर से मुलाकात की और उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किए।

बताया जाता है कि जीएम एचआर से मुलाकात के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने बोकारो थर्मल में मजदूरों की समस्याओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों यथा राख परिवहन के नियमितीकरण, कॉलोनी में अनियमित कूड़ा निपटान, कॉलोनी की सड़को की जर्जर स्थिति और सड़कों की तत्काल मरम्मत आदि पर संक्षिप्त वार्ता की। साथ हीं समस्या समाधान का आग्रह किया।

वार्ता के क्रम में महाप्रबंधक एचआर कुजूर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे संघ द्वारा उठाए गए सभी मांगो व समस्याओं पर जल्द ही उचित करवाई करेंगे।इसके अलावे डीवीसी ऑल वेली में सेवानिवृत्त डीवीसी कर्मचारियों पर डीवीसी द्वारा लगाए गए लाइसेंस शुल्क में वृद्धि के बदले संघ द्वारा एक विकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिसपर आश्वस्त किया गया कि प्रस्ताव की समीक्षा कर इसे आगे की कार्रवाई के लिए डीवीसी मुख्यालय कोलकाता भेजेंगे।

इस अवसार पर कामगार संघ बोकारो थर्मल शाखा अध्यक्ष
कौशलेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष विकास कुमार तिवारी, ज़ाहिद रूहुल्लाह, सुनील चौधरी, सचिव रूपायन मंडल, कोषाध्यक्ष सुकेश प्रजापति, संयुक्त सचिव गंगा यादव, टिक्कू घुवान सहित बैद्यनाथ प्रसाद, अजय चौधरी, दीप नारायण महतो, संजय कुमार, सी बी जायसवाल, रवींद्र कुमार सिन्हा, सतीश आलोक, शिव मोहन गुप्ता, एस एन सिंह, राम प्रसाद राम, जलेश्वर प्रसाद आदि संघ के प्रतिनिधिगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *