Advertisement

डीवीसी सबस्टेशन इंचार्ज ने टीम के साथ किया सेंट्रल मार्केट में लगे स्मार्ट मीटरों की जांच

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। स्मार्ट मीटर से होने वाले असुविधाओं को दूर करने को लेकर डीवीसी बोकारो थर्मल के सब-स्टेशन इंचार्ज गुंजन कुमार अपनी टीम के साथ 29 मई को सेन्ट्रल मार्केट का निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि टीम द्वारा इस दौरान सेंट्रल मार्केट के दुकानदारों के दुकानों में लगाए गए स्मार्ट मीटर की जांच की गयी। साथ ही स्मार्ट मीटर के संबंध में दुकानदारों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए मोबाइल से रिचार्ज करने का आसान तरीका बताया गया। इसके अलावे स्मार्ट मीटर बंद होने अथवा बिजली से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी होने पर अविलंब डीवीसी सब स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने की अपील की गयी। इस दौरान सौरभ कुमार, सुब्रता पाल, प्रिन्स कुमार, अशोक ठाकुर सहित डीवीसी बोकारो थर्मल विद्युत विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *