Advertisement

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार की सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने 5 जून को सपरिवार मुंबई के श्रीसिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किया। यह भगवान गणेश को समर्पित सबसे लोकप्रिय और भव्य मंदिरों में से एक है।

बताया जाता हैं कि डायरेक्टर दुर्गेश सिंह ने मंदिर पहुंचकर अपने परिवार संग विघ्नहर्ता श्रीगणेश का आशीर्वाद लिया एवं प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे हमेशा परिवार संग दर्शन के लिए जाते रहते हैं। इससे आने वाली पीढ़ियों में धार्मिक भावना का संचार होता हैं एवं जागरूकता में वृद्धि होती हैं।

उन्होंने अन्य धर्मनूरागियों से भी अपील किया हैं कि सभी को परिवार संग धार्मिक स्थलों में दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती हैं और सपरिवार एक धार्मिक टूर भी हो जाता है। बता दें कि आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र ने सक्रिय हैं। न्यूज पोर्टल, ओटीटी प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल्स के साथ मिलियन सब्सक्राइबर और व्यूज के साथ दर्शकों से जुड़े हैं। विभिन्न भाषाओं के वेब सीरीज, फिल्में, म्यूजिक वीडियो इत्यादि रिलीज हैं। ईश्वर के आशीर्वाद और दर्शकों के प्यार आशीर्वाद से बहुत जल्द आर्या टेलीपोर्ट और आर्या एयरलाइंस की शुरुआत भी होने वाली हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *