प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मई को दिन में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। इससे पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल रहिवासियों को राहत तो मिली लेकिन प्रखंड के कई इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीण क्षेत्र की सड़के तालाब में परिवर्तित दिखी। राहगीरों को आवागमन में खासे परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ज्ञात हो कि ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए क्षेत्र के रहिवासी अच्छी बारिश की जरूरत महसूस कर रहे थे। इस दौरान 30 मई की सुबह धूप निकलने के बाद अचानक दिन में मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते ठंडी हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए। कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरु हो गई। लगभग एक घंटा तेज बारिश की वजह से बाजार में सब्जी बेचने वाले या खरीदने वाले आसपास के रहिवासियों को काफी परेशानी हुई। बाहर निकले रहिवासियों को पानी से बचने के लिए आसपास की दुकानों की शरण लेनी पड़ी।
झमाझम बारिश से पेटरवार प्रखंड के रघुनाथपुरम लीला जानकी रोड, केवट टोला, बाजार जाने वाले मार्ग एवं कई जगहों पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश बंद होने के बाद भी कई जगहों पर पानी लगा रहा। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतो का सामना करना पड़ा। साथ हीं रहिवासियों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जल जमाव से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया।
![]()












Leave a Reply