Advertisement

डीआरएम ने डेमू शेड-यार्ड का निरीक्षण कर दिया सुरक्षा मानकों का निर्देश

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक?डीआरएम) अमित सरन ने 2 मई को सोनपुर स्थित डेमू शेड एवं यार्ड का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संरक्षा-सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा और संचालन व्यवस्था का मूल्यांकन करना था।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने डेमू शेड में रख-रखाव प्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं और कार्य प्रक्रियाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही यार्ड में ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और कार्य स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का भी उन्होंने गहनता से जायजा लिया। जांच के क्रम में डीआरएम सरन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और कार्यो में गुणवत्ता व दक्षता को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर रेल मंडल के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने विभागों से जुड़ी जानकारी साझा की और निरीक्षण के दौरान मिले सुझावों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का डीआरएम को आश्वासन दिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *