Advertisement

गीता कोड़ा एवं आभा महतो को उपाध्यक्ष पद मिलने पर राज्य में क्षेत्र का गौरव बढ़ा-डॉ रानी

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने चाईबासा क्षेत्र की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं जमशेदपुर महानगर की पूर्व सांसद आभा महतो को झारखंड प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर चयन किए जाने पर जमेशदपुर की झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक और राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट की झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रानी ठाकुर ने हर्ष व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पाँच महिलाओं को विशेष सम्मान व जगह देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बहुत सराहनीय कार्य किए है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

डॉ रानी ने विश्वास जताया है आने वाले समय में महिलाओं को आगे भी महत्वपूर्ण दायित्व दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष नितिन नवीन के साथ -साथ झारखंड प्रदेश अध्य्क्ष आदित्य साहू व घोषित प्रदेश पदाधिकारीयों को साधुवाद दी है। उन्होंने कहा है कि पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व सांसद आभा महतो को सिंहभूम से उपाध्यक्ष जैसे गरिमामयी पद मिलने पर सिंहभूम क्षेत्र का गौरव पूरे राज्य में बढ़ा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *