Advertisement

डीएम ने मुआवजा भुगतान, अवरोधी संरचना एवं अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने की डबल डेकर परियोजना के कार्य प्रगति की समीक्षा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव ने 8 जनवरी को जिला मुख्यालय छपरा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में छपरा डबल डेकर परियोजना के कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की। इस परियोजना में किये गए भू-अर्जन के तहत मुआवजा भुगतान के लिए शेष रैयतों की एक-एक कर कारण सहित समीक्षा की गई।

बताया जाता है कि डीएम द्वारा मुआवजा भुगतान के लिए शेष सभी रैयतों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। जहां पारिवारिक आपसी सहमति नहीं होने के कारण मुआवजे का भुगतान नहीं हो सका है, ऐसे मामलों को सुनवाई के लिए लारा कोर्ट में भेजते हुये मुआवजे की राशि भी कोर्ट में जमा कराने का निर्देश दिया गया। निर्माण कार्य में अवरोधी सभी संरचनाओं को अविलंब हटाने के लिये कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी अवरोधी अतिक्रमण को अविलंब हटाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश पुल निर्माण निगम के परियोजना निदेशक को दिया गया।

आयोजित समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था प्रमोद कुमार पांडेय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ओमप्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक पुल निर्माण निगम, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *