प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत का राजस्व गांव झुंझको टोला ढांगामहुआ रहिवासी एतवारी सिंह के दिव्यांग पुत्र परन सिंह लंबे समय से एक कंपनी द्वारा प्रदत व्हीलचेयर्स साईकिल का इस्तेमाल करते रहे हैं। जिससे वे आवागमन करने में काफी परेशानी झेलने को मजबूर है।
दिव्यांग युवक परन ने 20 नवंबर को एक भेट में जगत प्रहरी को बताया कि उसने इसी व्हील साईकिल से अन्य स्थलों के अलावे अपने घर से पांच किलोमीटर दूर अंगवाली स्थित इंडियन बैंक में भी आवश्यक कार्य के लिए आवागमन करते रहे है, पर काफी परेशान होना पड़ता है। यह भी बताया कि बेरमो विधायक या सांसद कोटा से एक स्कूटी प्रदत होने से बड़ी सहूलियत होती। उसने पेटरवार प्रखंड प्रशासन एवं जन-प्रतिनिधियों से मांग की है कि कोई भी उनकी मदद के लिए आगे आए।
![]()













Leave a Reply