फुसरो में मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक संपन्न
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक 18 सितंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित रहीमगंज में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिल्पी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने समाज में नारी शक्ति एवं सामाजिक अधिकार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार सहयोग संघ भारत आमजनों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें जागरूक करने के लिए काम करता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता है और समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर चलता है।
इसके अलावा बैठक में मोहम्मद रईस को संघ का बोकारो जिलाध्यक्ष और मोहम्मद मुदस्सर उर्फ बुल्लू क्क बेरमो प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जो जिले में मानवाधिकार हनन को रोकने और मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने का काम करेगा। जानकारी देते हुए संघ के राष्ट्रीय सचिव सलीम शेख ने बताया कि सरकारी योजनाओं के भ्रष्टाचार की निगरानी करना, मजदूरों को दैनिक मजदूरी सुविधा नहीं मिलने जैसे मुद्दों पर आवाज उठाना, बाल श्रम, बालिकाओं के शोषण, प्रदूषण और अन्य जनमुद्दों पर आवाज उठाना आदि शामिल हैं। बैठक में संघ की मजबूती के लिए कई निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जगपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा महतो, प्रदेश सचिव के. ललिता राव, जिलाध्यक्ष महिला पी. सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश कुमार, प्रदेश महासचिव अशोक साव, पिंकी नाहक, प्रियंका महतो, सरोज महतो, नरसिंह, सीता देवी, कुंती देवी, मोहम्मद मनीर अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply