Advertisement

विधायक के निर्देश पर हाथी हमले में मृत परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के पंचायत जेटेया ग्राम बावड़िया मुंडा टोला एवं बड़ापसिया टोला, डुगुड़ वासा में जंगली हाथी के हमले में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल पाँच रहिवासियों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। इसे लेकर 9 जनवरी को जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु के निर्देश पर विधायक समर्थक पीड़ित परिवारों से मिलने उनके गांव पहुँचा। साथ ही शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा पीड़ित परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई गयी। साथ ही मृतकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया गया।

उपस्थित समर्थकों ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस दुःख की घड़ी में विधायक उनके साथ खड़े हैं और प्रशासन के माध्यम से हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सिंकु ने तत्काल उपायुक्त चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) को अवगत कराया था। इसके बाद स्वयं भी घटनास्थल पहुँचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया था।

मौके पर नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत प्रधान, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, पेटेता मुखिया सह प्रखंड उपाध्यक्ष जेना पुरती, नोवामुंडी युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, प्रखंड महासचिव रंजीत गगराई, रूपसिंह लागुरी, रोशन पान, दानिश हुसैन, राजेन गोप, हेमंत लागुरी, सन्नी बोबोंगा, बीरेंद्र हेंब्रम एवं गांव के ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *