Advertisement

भाजपा द्वारा नावाडीह के बरई में जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल का वितरण

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भाजपा की ओर से 10 जनवरी को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के बरई पंचायत में समारोह आयोजित कर जरूरतमंद गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण समारोह में शामिल ऊपरघाट के भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री कुंदन साव ने बताया कि नावाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत हेंब्रम के सहयोग से भाजपा युवा मोर्चा की ओर से ग्रामीण क्षेत्र बरई पंचायत के मंडल टोला में जरूरतमंद गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे शीतलहरी की ठंड से रहिवासी परेशान है। ठंड से बचाव को लेकर कई गरीब एवं बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के पास कम्बल नहीं था। कम्बल मिलने के बाद लाभुक काफी खुश हैं। कहा कि कंपकपाती ठंड से बचाव को लेकर ऊपरघाट के क्षेत्रों में लगातार कंबलों का वितरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री कुंदन साव सहित उपाध्यक्ष रविशंकर साव, समाजसेवी चिंतामन साव, रमेश साव, बीरेंद्र मंडल, अविनाश कुमार अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *