Advertisement

दिव्यांग दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे दिव्यांग-अनुमंडल पदाधिकारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा को तेनुघाट अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने एक पत्र प्रेषित किया है।

अनुमंडल पदाधिकारी को प्रेषित पत्र में बताया गया है कि तेनुघाट में सात अधिवक्ता क्रमशः राकेश कुमार, जय प्रकाश तिवारी, सुरेश प्रसाद महतो, अवधेश प्रसाद, सुजीत कुमार डे, बिपिन कुमार अड्डी और प्रमोद कुमार सिंह दिव्यांग हैं। उपरोक्त के प्रतिदिन न्यायालय पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा गया है कि आवागमन में भाड़े की गाड़ी या फिर किसी दूसरे मददगार की आशा में रहते हैं। जिस कारण समय पर न्यायिक कार्य में उपस्थित होने में दिक्कत होती है। इसलिए महासचिव महतो ने अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह किया कि सरकारी मद से उपरोक्त अधिवक्ता को स्कूटी आवंटित की जाये।

इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने 20 नवंबर को बताया कि दिव्यांग व्यक्ति जो काम कर रहे हैं और देश की सेवा करने में तत्पर रहते हैं, उनके द्वारा किए जा रहे कार्य से पूरे देश को लाभ मिलता है। उन्हें आम जनता को न्याय दिलाने में काफी कठिनाई होती है। बताया कि दिव्यांग व्यक्ति को दिव्यांग दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *