की गयी लगभग 250 कांडों की समीक्षा, दिये गये कई दिशा-निर्देश
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। डीआईजी सह-वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार अभिषेक ने 8 जनवरी को जिला के हद में दरियापुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान सोनपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतीश कुमार, सोनपुर अंचल पुलिस निरीक्षक रामबाबू प्रसाद एवं थानाध्यक्ष दरियापुर उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में दरियापुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों एवं चौकीदारों को सिटीजन और सेंट्रिक पुलिसिंग के साथ ही अपराध नियंत्रण के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान थाना के सभी अभिलेखों एवं पंजीयों की जांच कर अभिलेखों व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार करने, लंबित कांडो का समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, कार्यालय एवं थाना में साफ-सफाई रखने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बताया जाता है कि निरीक्षण के क्रम में 250 से उपर कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इसी माह में 60 कांडो के त्वरित निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कुर्की व वारंट प्रे करने सहित सभी प्रकार के आवश्यक कार्रवाई कर कांडों के त्वरित निष्पादन संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही दरियापुर थाना महिला हेल्प डेस्क में प्रतिनियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को महिला परिवादी से शालिनता पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया। स्पीडी ट्रायल के लिए कांडो का चयन करने एवं दागी का नियमित जांच करने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं पिछले पांच साल से अधिक पुराने गंभीर कांडो का प्रभार थानाध्यक्ष द्वारा स्वयं लेकर निष्पादित करने का निर्देश निरीक्षण क्रम में दिया गया। कहा गया कि थाना के एक-एक कर्मी पर नजर रखना, आम जनता से अच्छा व्यवहार और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकताएं होंगी।
![]()













Leave a Reply