Advertisement

हजारी पंचायत में भगवती जागरण पर रातभर झूमे श्रद्धालु

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian Block) के हद में स्वांग हजारी पंचायत के पटवा बस्ती में बीते 17 नवंबर की संध्या आयोजित भगवती जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु। छठ पूजा समिति (Chhath Puja Committee) के पहल पर भगवती जागरण का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सूरज लाल सिंह एवं जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया।

भगवती जागरण के आयोजन पर खुशी प्रकट करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जागरण से वातावरण शुद्ध होता है एवं मन में शांति की अनुभूति होती है। आयोजन समिति को शुभकामना देते हुए संस्था के विकास में सहयोग करने की बात कही।

कार्यक्रम में हजारीबाग के भगवती जागरण की सांस्कृतिक टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रस्तुति में एक से बढ़कर एक भक्ति भजन गाए और श्रोता झूमने को मजबूर हो गए। भक्ति जागरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

मौके पर सनत प्रसाद, रविन्द्र पटवा, बिजयानंद प्रसाद, किरण, रवि कुमार, विक्की, प्रशांत, रितिक, गोलू, सौरव, मनीष, जगरनाथ, विनोद प्रसाद सहित आयोजन समिति के दर्जनों कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *