Advertisement

सेल के बीएसएल टाउनशिप में विकास कार्यों को मिली गति

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) टाउनशिप में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में टाउनशिप की मुख्य, आंतरिक एवं परिधीय सड़कों की मरम्मत और उन्नयन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में बोकारो के सेक्टर टू बी, टू सी, थर्ड ए, थर्ड बी, फोर जी, सिक्स ए, नाइन ए और नाइन डी में लगभग 15 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत माइक्रो-सर्फेसिंग तकनीक से की गई है। वहीं विभिन्न सेक्टरों में लगभग 11 किलोमीटर सड़कों का मरम्मत कार्य भी पूरा हो चुका है। चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक और 18 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन की योजना है।

विभागीय जानकारी के अनुसार बीएसएल के आवासीय परिसरों के रख-रखाव के तहत सेक्टर आठ ए और सेक्टर ग्यारह ए में भवनों की बाहरी मरम्मत जारी है। कहा गया कि पिछले दो वर्षों में 800 से अधिक आवासीय ब्लॉकों का रख-रखाव किया जा चुका है। बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए सेक्टर चार ए और सेक्टर नाइन में नए सब-स्टेशन स्थापित किए गए हैं। साथ ही स्मार्ट लाइटिंग कंट्रोल सिस्टम एवं एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाकर ऊर्जा दक्षता और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *