रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में 26 मई को आयोजित हम आपको सुनते हैं जनता दरबार कार्यक्रम में जिला उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की।
जनता दरबार कार्यक्रम में शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, विद्युत एवं आपूर्ति विभाग से जुड़े मामलों पर आमजनों ने अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

आयोजित जनता दरबार के दौरान शिक्षकों की लंबित समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षकों से जुड़े मामलों की समीक्षा हेतु प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाए, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। जनता दरबार में बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए रहिवासियों ने अपनी शिकायतें एवं आवेदन प्रशासन को सौंपे। प्रशासन की इस पहल को आमजनों ने सराहनीय कदम बताया।
![]()













Leave a Reply