Advertisement

ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर उपायुक्त ने की सुरक्षा व मानकों की समीक्षा

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा 24 मार्च को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थिति तथा विधिक मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने ईवीएम की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा बंदोबस्त, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्र, यूपीएस बैकअप एवं अन्य तकनीकी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण अनिवार्य है और इसकी रिपोर्ट नियमित रूप से मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची को भेजी जाती है। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक प्रतिवेदन समय पर तैयार कर विभाग को प्रेषित किया जाए। इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *