Advertisement

हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माले का ताजपुर थाना घेराव-प्रदर्शन

हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं तो एसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर थाना कांड संख्या 98/26 के मृतक संजीव सहनी के हत्यारों समेत क्षेत्र में बढ़ती हत्या, लूट एवं अपराध की घटनाओं के खिलाफ भाकपा माले एवं बिहार राज्य व्यवसायी संघ के संयुक्त आह्वान पर 22 जून को जनता मैदान (कर्बला पोखर) से जुलूस निकालकर ताजपुर थाना का घेराव किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर के समक्ष जमकर नारेबाजी करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। घंटे भर तक चले प्रदर्शन के बाद भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई। सभा को भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, जिला कमिटी सदस्य जीबछ पासवान, उपेंद्र राय, आसिफ होदा, प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, शाद तौहीदी, राजदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, मनोज कुमार सिंह, ललन दास, शंकर महतो, मो. अबु बकर, मो. कयूम, सुलेखा कुमारी, रंजु कुमारी, मो. कादीर, मो. शकील, रुखसाना खातुन, सुखिया खातुन, मृतक संजीव सहनी की विधवा रविना कुमारी, पिता देवकी सहनी तथा भाई सुशील सहनी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ताजपुर थाना क्षेत्र में हत्या, लूट, छिनतई एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनों और व्यवसायियों में भय का माहौल है। वक्ताओं संजीव सहनी हत्याकांड, किराना व्यवसायी नरेश चौधरी से लूट एवं गोलीकांड, दर्गाहिया चौक हत्याकांड, नीम चौक सोना लूटकांड सहित विभिन्न मामलों का शीघ्र उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट के माध्यम से थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

प्रदर्शनकारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर संजीव सहनी हत्याकांड समेत अन्य मामलों के अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गयी, तो जिला मुख्यालय समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन शुरू किया जाएगा। सभा के अंत में प्रशासन से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा महिला थाना कांड संख्या 61/26 के आरोपी की भी अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *