प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के सुभाष नगर वार्ड क्रमांक पांच में पार्षद आवासीय कार्यालय में 24 मई को इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दिवंगत के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर फुसरो नगर परिषद वार्ड पांच के पार्षद कुमार विनायक, वार्ड पार्षद राज चौधरी, इंटक नेता राजेंद्र प्रसाद राजू, शरण सिंह राणा, गौतम सेनगुप्ता, बाबू थापा, श्याम कुमार, अर्जुन सिंह, सूरज कुमार, उपेन्द्र कुमार, रूपेश कुमार, राजा, शिवशंकर, राजेश गुप्ता, लालमोहन यादव, संतोष गुप्ता, विक्रम, संतोष, पप्पू, प्रेम, दीपक, रोशन, रणजीत कुमार, बबनी, सतेन्द्र नायक, पंकज, राजेन्द्र नायक, लीपा, राजेश नायक, धन्नू राम, मुस्तकीम आदि उपस्थित होकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]()













Leave a Reply