Advertisement

विधायक के आवास पर पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि

पुण्यतिथि समारोह में राजनीतिक दल के नेता, प्रशासनिक अमला व् जनप्रतिनिधि शामिल

प्रहरी संवाददाता/बेरमो/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ढोरी स्टाफ क्वाटर स्थित बेरमो के विधायक आवास परिसर में 24 मई को जन-जन के नेता एवं मजदूर मसीहा बेरमो से 6 बार विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की 6ठवीं पुण्यतिथि मनाई गयी। इसके अलावा बेरमो कोयलांचल में जगह-जगह श्रमिकों द्वारा पुण्यतिथि मनाई गई।

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ सिंह के आवास ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित विधायक आवासीय कार्यालय पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सीसीएल व् झारखंड सरकार के दर्जनों अधिकारी, कांग्रेस और इंटक के बडे़-बड़े नेताओं ने स्व सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने कहा कि स्व. राजेंद्र बाबू उनके पिता तुल्य थे। कहा कि स्व. राजेंद्र बाबू विराट व्यक्तित्व के धनी, राजनीति क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखने वाले, श्रमिक क्षेत्र के एक मजबूत स्तंभ, मजदूर एवं गरीबो के मसीहा थे।

स्व. सिंह के बड़े पुत्र बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह, छोटे पुत्र कुमार गौरव सिंह, दिवंगत की धर्मपत्नी रानी सिंह, धनबाद संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बहु अनुपमा सिंह व् मनीषा सिंह, पोता – पोती के अलावे उनके शुभचिंतकों और समर्थकों ने पंक्ति बद्ध होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गरीबों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

पुण्यतिथि समारोह में गिरिडीह के पूर्व भाजपा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम रंजय सिंहा, बीएंडके जीएम एस के झा, कथारा जीएम एकेबी सिंह, एएडीओसीएम (अमलो) पीओ राजीव कुमार सिंह, एसडीओसीएम (कल्याणी) पीओ शैलेश प्रसाद, पीओ सुधीर सिंहा, प्रबंधक मानव संसाधन सुरेश सिंह व पीएन सिंह, जीएम सह एसओ (ईएंडएम) जयशंकर प्रसाद और नलिन चन्द्र, एसओ सिविल मनोज कुमार व सतीश सिंहा, मैनेजर राजीव कुमार, मुनीनाथ सिंह व चिन्तामणी मांझी, पेटरवार सीओ अशोक राम, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, चंद्रपुरा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, हरला थाना से पुलिस अवर निरीक्षक अमन कुमार, कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार, जरीडीह थाना प्रभारी,  आदि।

इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, बेरमो चैम्बर ऑफ कार्मस के अध्यक्ष आर उनेश, कार्यकारी अध्यक्ष पिन्टू सिंह, कोल व्यापारी अभय कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, ट्रांसपोर्टर भोला सिंह, तरुण सिंह, सुरेंद्र खेमका, शक्ति सिंह, ओम प्रकाश अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, सुमित वंशल के अलावे मजदूर नेता श्यामल कुमार सरकार, ए के झा, कुमार महेश सिंह, बृज बिहारी पांडेय, अजय कुमार सिंह, राकेश सिंह, सुबोध सिंह पवार, शिवनंदन चौहान, श्रीकांत मिश्रा, छेदी नोनिया, हरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेश्वर सिंह, गणेश मल्लाह, परवेज आलम, उत्तम सिंह, मुरारी सिंह, उपेंद्र नाथ सिंह, जितेंद्र राय, राजू प्रसाद, प्रमोद सिंह, रिंकू सिंह, सुमित सिंह, उदय सिंह, महफूज आलम, ललन सिंह, अशोक अग्रवाल, संतोष सिंह, कृष्ण कुमार, महारुद्र नारायण सिंह, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, ओम शंकर सिंह, जयराम सिह, संतोष सिंह, निरंजन सिंह, रोशन सिंह, राजन साव, राकेश कुमार सिंह, छितरमल अग्रवाल, कृष्ण कुमार चांडक, महारूद्र सिंह, ललन रवानी, भाजपा नेता जितेंद्र महतो, पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद, अंगवाली मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष गौरीनाथ कपरदार, अजय जायसवाल, बरुण मिश्रा, पवन विश्वकर्मा, अशोक मंडल, कुतुब अंसारी, नन्हे, सदर समीर अंसारी, अकलेश्वर ठाकुर, फुसरो नप अध्यक्ष निर्मला देवी, कांग्रेस पम्मी सिंह नेत्री सुषमा सिंह व सहित उनके सैकड़ों कार्यकर्ता और शुभ चिंतक शामिल हुए।

इसके पहले असंगठित इंटक अमलो कार्यालय, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ढोरी पांच नंबर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में संतोष सिंह के नेतृत्व मे स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां उपस्थित सैकड़ों समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर अपने प्रिय नेता स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा। साथ ही मजदूरों की सेवा करने का संकल्प लिया। यहाँ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर स्व राजेन्द्र बाबू के अधूरे सपने को बेरमो विधायक के साथ मिल कर पुरा करने का संकल्प लिया। वीर कुंवर सिंह क्लब करगली बाजार मे स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *