Advertisement

रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में मनायी गयी पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में 22 जून को स्वर्गीय रणविजय रोशन की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मियों एवं गणमान्य जनों ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विद्यालय की प्राचार्या विभा पांडेय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खैराचातर पंचायत के पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल ने कहा कि रणविजय रोशन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष विद्यालय द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है। कहा कि हालांकि, इस वर्ष प्रतिकूल मौसम के कारण समारोह को स्थगित कर दिया गया है, जिसे बाद में नई तिथि पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कम समय में ही यह विद्यालय क्षेत्र में सीबीएसई आधारित शिक्षा का एक प्रतिष्ठित केंद्र बनकर उभरा है।

प्राचार्या विभा पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय रणविजय समाज के प्रति समर्पित युवा थे। उनका असामयिक निधन विद्युत स्पर्शाघात से हो गया था, लेकिन उनकी सोच और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी रहिवासियों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में गीता देवी, दीपिका पांडेय, मिठू कुमारी, राजीव कुमार, सरिता कुमारी, अब्दुल शाहिद, छोटेलाल ठाकुर, सविता पांडेय, रिया जायसवाल, हसन जहांगीर, धनेश्वर महतो, रंजीत कुमार, कंचन कुमारी, शाकियां खातून, वकील महतो, प्रेम तिवारी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यगण शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *