रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा की अध्यक्षता में 30 अप्रैल को बोकारो एयरपोर्ट के संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एयरपोर्ट से जुड़ी तैयारियों और विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने कुल 15 बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि एयरपोर्ट का संचालन जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। बैठक के दौरान विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, बैरिकेटिंग और तकनीकी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में उपायुक्त झा ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि बोकारो एयरपोर्ट सेवा शीघ्र शुरू हो, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और जरूरतमंदो को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने कार्यों की प्रगति से डीसी को अवगत कराया।
![]()













Leave a Reply