Advertisement

बकरीद पर्व को लेकर डीसी-एसपी ने विभिन्न क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

की गयी सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर 27 मई की संध्या बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीना ने जिला मुख्यालय के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान डीसी व् एसपी ने जिला कंपोजिट कंट्रोल रूम, कैंप-टू, सेक्टर वन, राम मंदिर, भर्रा बस्ती, चिरा चास, तेलगड़िया मोड़, सोलागडीह, आईटीआई मोड़, पुलिस लाइन, रितुडीह, सिवनडीह आदि क्षेत्रों में पुलिस बाइक पेट्रोलिंग के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में डीएसपी, पुलिस निरीक्षक, डीपीआरओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चास, अंचल अधिकारी (सीओ) चास, एपीआरओ सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारीगण शामिल रहे।

मौके पर डीसी तथा एसपी ने रितुडीह से सिवनडीह कर्बला मैदान तक पैदल मार्च कर आमजनों से संवाद स्थापित किया तथा रहिवासियों से आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर डीसी झा ने कहा कि बोकारो जिला प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित रहिवासियों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *