Advertisement

डीसी ने की राशन कार्ड, ई-केवाईसी एवं खाद्यान्न वितरण की समीक्षा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 18 जून को जिले में राशन कार्ड, ई-केवाईसी, खाद्यान्न वितरण एवं धान अधिप्राप्ति योजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी योग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए सभी डीलरों को आगामी 25 जून तक खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही धान अधिप्राप्ति से जुड़े राईस मिलरों को शत-प्रतिशत सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) जमा करने को कहा।

समीक्षा बैठक में डीसी ने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं राईस मिलरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा लाभुकों को निर्बाध रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *