Advertisement

डीएवी कथारा के शिक्षक पुत्र आयुष ने गेट परीक्षा में पायी 13वां स्थान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा के छात्र आयुष ने गेट (GATE) 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर 13वां स्थान प्राप्त किया है।

ज्ञात हो कि, आयुष पंकज कुमार एवं प्रियंका कुमारी के पुत्र हैं। पंकज कुमार डीएवी कथारा के वरिष्ठ शिक्षक हैं। आयुष ने वर्ष 2022 में डीएवी कथारा से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जी (जेईई) मेंस की परीक्षा पास की तथा एनआईटी नागपुर से बी. टेक. की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में भी इसी परीक्षा में 8वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त की थी।

आयुष बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह- विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने आयुष की इस सफलता पर हर्ष जताया है। विद्यालय के प्राचार्य सह -झारखंड जोन -आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी.एन.खान ने इस सफलता पर अपार हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के साथ -साथ पूरे कथारा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्राचार्य ने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। आयुष की इस सफलता से डीएवी कथारा में हर्ष देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *