Advertisement

छठ घाट नदी तट फुसरो में दामोदर महोत्सव का आयोजन

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित हिन्दुस्तान पुल छठ घाट पर 25 मई को दामोदर महोत्सव मनाया गया। आचार्य अशोक पांडेय ने दामोदर नदी तट के किनारे यजमान जितेंद्र सिंह व अर्चना सिंह को पूरी विधि विधान से पूजा पाठ सम्पन्न कराया।

मौके पर दामोदर में आरती किया गया। भाजपा नेता अर्जुन सिंह, देवी दास, शंकर रजक, विनय सिंह, दिनेश सिंह और रश्मी सिंह सहित समाजसेवी दयानंद बरनवाल ने कहा कि पहले और अभी में काफी फर्क है। कहा कि अभी सीसीएल और डीवीसी के द्वारा प्रदूषण से काफी हद तक मुक्ति मिली है। कहा कि भारत को विश्व में पोलूशन से वायु प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। बताया कि गंगा दशहरा के तर्ज पर दामोदर महोत्सव के दिन दामोदर नदी के साथ साथ इसके सहायक नदियों की भी पूजा की जाती है, ताकि नदियों से आमजनों की आस्था बनी रहे।

किसी भी सूरत में इसकी स्वच्छता को लेकर समझौता नहीं करेंगे। इसको दूषित करने वाले जो भी संस्थान होगी या जो भी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा गया कि आज अगर इन नदियों में एक सिक्का डाल दीजिए तो वो साफ नजर आता है। आज फुसरो नगर परिषद क्षेत्रों की जनता इन नदियों की स्वच्छता पर अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहे है। संचालन पंकज पांडेय ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता बिक्रम पांडेय, रमेश स्वर्णकार, नवल किशोर सिंह, वैभव चौरसिया, सुभाष वरणवाल, धीरज पांडेय, दिनेश यादव, राम नरेश दूबे, बैजनाथ सिंह, संत सिंह, विनय सिंह, अरविंद वर्मा, चिंकू सिंह आदि मुख्य रूप उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *