Advertisement

राज्य सम्मेलन की सफलता को ले भाकपा माले का डब्बा कलेक्शन

जनसहयोग से चलने वाली पार्टी है भाकपा माले-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार के दरभंगा में भाकपा माले के 12वें बिहार राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से भाकपा माले द्वारा समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर में डब्बा कलेक्शन सह जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बीते 3 मई को ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर सब्जी मंडी में किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाकपा माले एवं इससे जुड़े जनसंगठनों के कार्यकर्ता इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में सम्मेलन से जुड़े झंडा, बैनर लेकर डब्बा कलेक्शन सह जनसंपर्क अभियान चलाकर राज्य सम्मेलन को तन-मन-धन से सफल बनाने की अपील की। गौरतलब है कि भाकपा माले का 12वां बिहार राज्य सम्मेलन आगामी 16 से 18 मई तक दरभंगा जिला के हद में लहेरियासराय प्रेक्षागृह में आयोजित होना प्रस्तावित है, जिसमें संगठन की रणनीति और जन मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। पार्टी नेताओं ने आम जनता, मजदूरों, किसानों, छात्र-नौजवानों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि सम्मेलन को सफल बनाया जा सके।

डब्बा कलेक्शन कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भाकपा माले जनसहयोग की पार्टी है। मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मुकेश कुमार गुप्ता, आसिफ होदा, मो. एजाज, जीतेंद्र सहनी, मोतीलाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *