मनीष को न्याय दिलाने को ले न्याय मार्च के बाद एसपी के समक्ष होगा धरना-प्रदर्शन-सुरेंद्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की एक बैठक 9 जनवरी को बाजार क्षेत्र के जनता मैदान में आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।
आयोजित बैठक में ताजपुर प्रखंड के हद में बंगरा थाना क्षेत्र के बहादुरनगर में कथित जहरीली शराब पीने से पिता-पुत्र की मौत कांड की निंदा करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं ताजपुर अंचल कर्मी राॅबिन ज्योति द्वारा घूस लेते वायरल विडियो की जांच कर दोषी पर कार्रवाई एवं पुलिस के थर्ड डिग्री टार्चर के पीड़ित मनीष पोद्दार से संबंधित संपूर्ण मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 10 जनवरी को 11 बजे से ताजपुर अस्पताल चौक से न्याय मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक में शराब कांड, पुलिस टार्चर कांड एवं अंचल कर्मी घूस कांड की तत्काल जांच कर कारवाई नहीं किये जाने पर क्षोभ व्यक्त करते हुए भाकपा माले ने आगामी 15 जनवरी के आसपास समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया। बैठक में प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज, मो. कयूम, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि चाहे अंचल कर्मी घूसकांड हो या बहादुरनगर जहरीली शराब कांड अथवा पुलिस टार्चर कांड की क्यों न हो। पुलिस-प्रशासन तत्काल घटना की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय आरोपियों को बचा रही है। ऐसा कांड भाजपा-जदयू के सुशासन की सरकार पर काला धब्बा है। कहा कि इसके खिलाफ न्याय की मांग को लेकर भाकपा माले अनवरत आंदोलन चलाएगी। माले नेता ने ताजपुर वासियों से न्याय की इस आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की।
![]()













Leave a Reply