एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय शंकर नायक को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं। उक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेस के नव मनोनीत प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने 27 मई को भेंट में कहा कि प्रदेश प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने मैं विशेष रूप से कांग्रेस नेत्री सोनिया गाँधी, केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे, उपाध्यक्ष राहुल गाँधी व् के.सी.वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के.राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कान्त सहाय व् अन्य केंद्रीय कांग्रेस नेतृत्व तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार एवं कृतज्ञता प्रकट किया।
नायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, संविधान, दलित आदिवासी-पिछड़ा, अल्पसंख्यक, गरीब, किसान, छात्र, छात्रा, मेहनतकश मजदूर एवं युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझ पर जताया गया यह विश्वास मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूँ कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती तथा जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संघर्षशीलता के साथ जनता के बीच रखने का कार्य करूंगा।
नायक ने कहा कि झारखंड की जनता की आवाज को मजबूती से उठाना तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना मेरी प्रथम और अंतिम प्राथमिकता होगी। मैं कांग्रेस परिवार के सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके स्नेह, विश्वास और सहयोग से मुझे यह जिम्मेदारी दी गयी है।
![]()













Leave a Reply