Advertisement

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने पदयात्रा कर जनजागरण चलाया

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पूरे देश भर में आसमान छूती मंहगाई के विरोध में 18 नवंबर को पेटरवार प्रखंड (Petarvar Block) के हद में बेरमो विधान सभा अंतर्गत दस पंचायतों में कांग्रेस ने पदयात्रा कर जनजागरण चलाया। क्षेत्र के चांदो, चलकरी, अंगवाली आदि पंचायतों में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की ओर से पदयात्रा कर लोगों के बीच जनजागरण चलाया गया।

बता दें पेटरवार प्रखंड के सभी 23 पंचायत के लिए जनजागरण प्रभारी अशोक मिश्रा, एआईसीसी सदस्य मनोज कुमार, उपाध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी ने नेतृत्व किया।

चांदो, अंगवाली एवं चलकरी में पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश प्रसाद के नेतृत्व में रविंद्र कुमार सिंह, टेकलाल रजवार, महेंद्र सिंह, चांदो की कई महिलाएं, सत्यजीत मिश्रा, अजय जयसवाल, अमर मिश्रा, बरूण मिश्रा, दीपक कपरदार, विभू मिश्रा (अंगवाली),आदि।

अशोक मंडल, निमाइ मंडल, शिरोमणि मंडल, नन्हे हुसैन, मंटू रविदास (चलकरी) आदि जनजागरण अभियान में शामिल थे, जो टोली के साथ गांव के मुहल्लो में पदयात्रा कर मोदी सरकार होश में आओ, सभी आवश्यक चीजों की बढ़ती कीमतें शीघ्र घटाओ, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद आदि जोरदार नारे से ग्रामीणों को संदेश दे रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *