Advertisement

गोविंदपुर फेज-II परियोजना में सभी शिफ्टों में सामूहिक प्रार्थना की शुरुआत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर फेज-II परियोजना में 7 जनवरी से सामूहिक प्रार्थना कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
जानकारी के अनुसार स्वांग-गोविंदपुर फेज-II के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी के आदेशानुसार प्रतिदिन सुबह तथा सभी शिफ्टों के प्रारंभ में सामूहिक प्रार्थना कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना, कार्य के प्रति उत्साह बढ़ाना तथा प्रभु के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना है। आयोजित प्रार्थना कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकगण बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रार्थना के माध्यम से सभी के भीतर अनुशासन, एकाग्रता एवं टीम भावना का विकास हो रहा है, जिससे कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बन रहा है।

इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी तिवारी ने कहा कि सामूहिक प्रार्थना से कर्मचारियों में मानसिक शांति के साथ-साथ कार्य के प्रति समर्पण और ऊर्जा बढ़ती है। इससे न केवल कार्य क्षमता में सुधार होगा, बल्कि सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन को भी बल मिलेगा। कर्मचारियों ने पीओ के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रार्थना से मनोबल बढ़ता है और पूरे दिन कार्य करने के लिए नई ऊर्जा मिलती है। यह पहल प्रभु के प्रति आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ एक स्वस्थ और प्रेरणादायक कार्य संस्कृति को भी बढ़ावा दे रही है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *