प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कथारा में 25 मई से शुरू हो रहा है सीएमडब्लूयू का केंद्रीय सम्मेलन। उक्त जानकारी यूनियन के विकास सिंह ने 14 मई को दी।
बताया कि सम्मेलन में बिहार के काराकाट सांसद राजाराम सिंह सहित भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी एवं चंद्रदेव महतो मुख्य रूप से भाग लेंगे।
कोल माइंस वर्कर्स यूनियन का केंद्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाकपा माले सांसद राजाराम सिंह होगें। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी एवं चंद्रदेव महतो शामिल होगें। इसके अलावे पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, किसान महासभा के प्रदेश सचिव सह पूर्व विधायक राजकुमार यादव, स्कीम वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता मंडल, झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के सीताराम सिंह समेत कई प्रमुख नेतागण शामिल होगें। कहा कि सम्मेलन में कोल इंडिया के सीसीएल, ईसीएल बीसीसीएल समेत अन्य सब्सिडियरी से दो सौ से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

माले नेता भुवनेश्वर केवट, समिति के विकास सिंह, बालेश्वर गोप के देखरेख में एक दर्जन कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता में जद्दोजेहद से लगे हैं। जिसमें बैजनाथ सिंह, रूपलाल केवट, अशोक मोहली, खूबलाल नायक, सुलेंद्र घांसी, मकसूद आलम समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं। कहा गया कि पूर्वाह्न 11 बजे आंबेडकर और कोयला मजदूर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और झंडोत्तोलन के पश्चात सम्मेलन की शुरुआत होगी। नेताओं ने कोयला मजदूरों से अपील किया है कि खुले सत्र में शामिल होकर कोयला क्षेत्र का संकट और समाधान के बारे में जाने और समझे।
![]()













Leave a Reply