प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची से सटे रांची-टाटा मार्ग पर स्थित देवड़ी मंदिर पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री ने सपत्निक पूजा अर्चना की। यहां उन्होंने माँ देवरी से राज्य की खुशहाली तथा तरक्की की मन्नत मांगी।
जानकारी के अनुसार 14 जून को आस्था, समर्पण और लोक-कल्याण के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने तमाड़ स्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर पहुंचने पर दोनों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने पूरी श्रद्धा और वैदिक रीति-रिवाज के साथ मां देवड़ी के दर्शन किए। सीएम व् उनकी अर्धांगिनी ने आदि शक्ति स्वरूपा भगवती के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर सीएम सोरेन और विधायक पत्नी ने समस्त झारखंड वासियों के उत्तम स्वास्थ्य, अटूट सुख, निरंतर समृद्धि और राज्य की चौमुखी खुशहाली एवं प्रगति की मंगल कामना की। मां से प्रार्थना की कि राज्य का हर रहिवासी उन्नति के पथ पर आगे बढ़े।
![]()













Leave a Reply