राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) की ओर से आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का समापन 30 मई को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर किया गया।
जानकारी के अनुसार डीवीसी के बोकारो थर्मल क्लब में आयोजित समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर, वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान डीवीसी की ओर से विभिन्न विद्यालयों सहित डीवीसी के कामगारों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओ में सफल रहे छात्र छात्राओं सहित कामगारों के बीच पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इसके अलावे कार्यक्रम को सफल करवाने में सराहनीय योगदान देने वाले डीवीसी महिला पुरुष कामगारों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने कर्मियों से कार्यस्थल एवं कॉलोनी के आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन को और प्रभावी बनाने को ले पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। ज्ञात हो कि बीते 16 मई से शुरू स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान चित्रकला, पौधा रोपण, जागरूकता जुलूस, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए थे। इस अवसर पर वरीय महाप्रबंधक एचआर कुजूर, वरीय प्रबंधक एचआर मुखर्जी, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, प्रबंधक एचआर अंजू बोईपाई, मो. उमैर रसीद, वरीय शिक्षिका आरती रानी सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply