Advertisement

सीआईएसएफ पुराना सहायक कमांडेंट कार्यालय को ध्वस्त कर बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी प्रबंधन द्वारा बोकारो थर्मल के पुराना बी प्लांट मुख्य गेट में बने सीआईएसएफ उप कमांडेंट के पुराना कार्यालय को ध्वस्त करने का कार्य जेसीबी मशीन द्वारा 20 नवंबर को शुरू किया गया। यह कार्यालय लगभग 45 वर्ष पहले 1980 में बनाई गई थी। जिसे तोड़ा जा रहा है।

ज्ञात हो कि उक्त कार्यालय काफी दिनों से बन्द थी, क्योंकि सीआईएसएफ अधिकारियों के लिए डीवीसी द्वारा बगल में ही नया भवन बना दिया गया है। इस सम्बन्ध में डीवीसी बोकारो थर्मल के अधीक्षण अभियंता सिविल सरफराज शेख ने 20 नवंबर को बताया कि ध्वस्त किए जा रहे कार्यालय के खाली जमीन में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पम्प हाउस बनाया जाएगा। साथ ही कहा कि ध्वस्त किए जा रहे कार्यालय से निकलने वाले स्क्रैप लोहा सहित अन्य समानों को डीवीसी के स्टोर में जमा करने का निर्देश संबंधित ठिकेदार को दिया गया है। कहा कि गुजरात की कंपनी भरतजी पटेल लगभग 28 करोड़ की से बोकारो थर्मल कॉलोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करवा रही हैं। निर्माण कार्य की गति काफी धीमी होने के कारण आमजनों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

इंस्टाग्राम के जरिए बिहार के युवक को हुआ कथारा की युवती से प्रेम, युवक पहले से है शादीशुदा

एक अन्य जानकारी के अनुसार बिहार के बेतिया रहिवासी 35 वर्षीय युवक को बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा रहिवासी 17 वर्षीय किशोरी से इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम हो गया। युवक शादी शुदा एवं एक बच्चे का पिता है। फिलहाल दोनों प्रेमी युगल बोकारो थर्मल थाना में है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ हीं हिरासत में लिए गए युवक के पत्नी एवं बच्चा भी थाना में ही है।

इस बावत कथित प्रेमी-प्रेमिका के परिजनों ने 20 नवंबर को बताया कि दोनों 12 नवम्बर को ही घर से लापता थे, जिसकी शिकायत थाना में किया गया था। पुलिस का शिकंजा कसता देख युवक बीते 19 नवम्बर की रात्रि कथारा स्थित युवती के घर पहुंच गया। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों को बोकारो थर्मल थाना ले आई। क्योंकि युवती के घर वालों ने भी पुलिस से पुत्री के लापता होने की शिकायत किया था।

फिलहाल इंस्टाग्राम के जरिए हुए प्यार को मंजिल मिलने से पहले युवक की पत्नी का इंट्री होने से मामला पुलिस के लिए गम्भीर होने के साथ साथ क्षेत्र में चर्चा का भी विषय बन गया है। वही कथारा रहिवासी युवती अपने शादीशुदा प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ी है। जिस कारण थाना में परिवारजनों का जमावड़ा लगा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *