राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविन्दपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने दामोदर वेली कॉरपोरेशन (डीवीसी) बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान से यात्री शेड निर्माण की मांग की है।
मुखिया ने मुख्य महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरीया को पत्र लिख कर बोकारो थर्मल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में यात्री शेड निर्माण निर्माण करवाने की मांग की है। पत्र में मुखिया ने कहा है कि बोकारो थर्मल के उनके पंचायत क्षेत्रों में यात्री शेड नहीं होने के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं एवं यात्रियों को गर्मी के दिनों में धूप के कारण एवं वर्षा ऋतु में बरसात में मुख्य सड़क किनारे खड़े रहकर बस एवं अन्य वाहनों की प्रतिक्षा करना पड़ता है। जिससे यात्रियों और विशेष कर छात्र-छात्रओं को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
पत्र में डीवीसी प्रबंधन से आग्रह किया गया है कि विद्यार्थियो एवं यात्री समस्या के समाधान हेतु विभिन्न स्थानो पर यात्री शेड का निर्माण किया जाय। बता दे कि जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के ग्रामीण क्षेत्रों सहित गोविंदपुर के सभी पंचायतों के ग्रामीण रहिवासी बोकारो थर्मल के झारखंड चौक, रेलवे स्टेशन चौक, रेलवे गेट चौक आदि स्थानों में बस व अन्य वाहन में चढ़ने के लिए कॉलोनीवासी व छात्र छात्रा बगैर यात्री शेड के घंटों धूप व बरसात में खड़े रहते हैं।
![]()













Leave a Reply