Advertisement

शिबू सोरेन की 82 वीं जन्म जयंती पर छेछरा चौक का नाम पड़ा शिबू चौक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झामुमो द्वारा 11 जनवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के छेछरा चौक पर दिशोम गुरू शीबू सोरेन की 82वीं जन्म-जयंती धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर उपस्थित जनसमूह के प्रस्ताव से उक्त छेछरा चौक का वीर शीबू सोरेन चौक के नाम से नामकरण किया गया। दिवंगत गुरुजी की जन्म-जयंती के मौके पर जिला परिषद सदस्य सह झामुमो के केन्दीय सदस्य अशोक मुर्मू ने कहा कि अबूआ दिशोम,अबूआ राज की कल्पना करने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने पूरे जीवन समाज और गरीबों के हक के लिए संघर्ष किये। महाजनी प्रथा से गरीबों को निजात दिलाया। उन्होंने अपने संघर्ष और बलिदान से झारखंड अलग राज्य किया। आज हम गर्व से कह सकते है कि हम आज झारखंडी हैं।

जन्म-जयंती के अवसर पर लगभग 70 असहाय, विधवा, बुजुर्गों के बीच ठंड के प्रकोप से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिशोम गुरु शीबू सोरेन अमर रहे के नारा से पूरा चौक गूंज उठा।

मौके पर झामुमो पेटरवार प्रखंड उपाध्यक्ष ललन सोनी, पंचायत अध्यक्ष शिवनारायण सोरेन, वार्ड सदस्य लोबिश्वर मरांडी, चांदो पंचायत अध्यक्ष जीतराम टुडू, राज कुमार टुडु, चलकरी पंचायत अध्यक्ष लालेश्वर टुडु, शंकर सोरेन, फागु टुडु, सकेंन सोरेन, सावित्री मुरमू, सुरेश करमाली के अलावे काफी संख्या में महिला, पुरुष, बुजर्ग आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *