Advertisement

छठ वर्तियों ने छठ घाट पहुंचकर भगवान भास्कर को दी अर्घ्य

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिवस 20 नवंबर की सुबह बोकारो जिला के हद में तेनुघाट और सरहचिया पंचायत के छठ वर्तियो ने छठ घाट पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।

चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य देने के समय छठ घाटों में पूरे विधिवत रूप से छठ वर्तियों ने छठ पूजा अर्चना की। छठ व्रतियों ने यहां स्नान करने के उपरांत पूरे विधि विधान से पारंपरिक तरीके से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। जबकि, दूसरे दिन 20 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ घाट में छठ वर्तियों समेत श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।

इस अवसर पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन, एसीजेएम विशाल गौरव, एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने भी डाला उठाया और अपने परिवार के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने में छठ घाट समिति के सदस्यों तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सराहनीय भूमिका निभाई।

मौके पर तेज नारायण तिवारी, देव नंदन प्रसाद, रमेंद्र सिन्हा, सुभाष कटरियार, संतोष श्रीवास्तव, पप्पू यादव, सुजीत पांडेय, मिथलेश कुमार, मुकेश कुमार, अरूण कुमार सिन्हा, अरविन्द सिंह, द्वारिका नाथ तिवारी, प्रमोद सिंह, प्रदीप कुमार चौधरी, जगदीश सिंह, भोला सिंह, रानू सिंह, मुकेश कुमार आदि श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *