एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल मे चैती छठ पूजा के तीसरे दिन 24 मार्च को हजारो श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया। अब श्रद्धालू 25 मार्च की सुबह उदियमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सूर्योपासना का महापर्व छठ का समापन की तैयारी में है।
ज्ञात हो कि छठ पर्व के तीसरा दिन पहले भगवान सूर्य और छठी मैय्या की विधिवत पूजा की जाती है। फिर शाम के समय अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस अवसर पर बेरमो के घाटों पर हजारो श्रद्धालु एकत्रित हुए और संध्याकाल में डूबते भगवान भास्कर (सूर्य) को भक्ति भाव से अर्घ्य दिया। मौके पर बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह सहित क्षेत्र के दर्जनभर थाना की पुलिस विभिन्न छठ घाटों पर तैनात दिखी। स्वयं बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार सिंह, गोमिया बीडीओ महादेव महतो, सीओ आफताब आलम, चंद्रपुरा सीओ सह बीडीओ ईश्वर दयाल महतो क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाये रखे थे।
इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, भाजपा नेता विक्रम पांडेय सहित दर्जनों गणमान्य जनों ने माथे पर प्रसाद की टोकरी लेकर छठ घाट पहुंचे तथा अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दुध तथा पवित्र जल अर्पित किया।
इस अवसर पर बेरमो कोयलांचल के तुरियो स्थित दामोदर नदी छठ घाट, ढोरी खास स्थित घाट, हिंदुस्तान पुल छठ घाट, करगली गेट छठ घाट, जरीडीह बाजार दामोदर व् कोनार नदी संगम छठ घाट, जारंगडीह दामोदर तथा कोनार नदी छठ घाट, रेलवे कॉलोनी व् असनापानी कथारा के दामोदर नदी छठ घाट सहित दर्जनों छठ घाटों पर छठ व्रतीयों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित की।
![]()













Leave a Reply