Advertisement

मंगला शोभा यात्रा में उत्साहपूर्ण भागीदारी पर चट्टी ग्रामवासियों का सम्मान

रंजन वर्मा(कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों आयोजित मंगला शोभा यात्रा में चट्टी गांव के ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाया।
ग्रामवासियों की इस सक्रिय भागीदारी और भक्ति भाव को देखते हुए कसमार चौक बजरंगबली अखाड़ा समिति द्वारा 26 मार्च को पूरे चट्टी ग्रामवासियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समिति की ओर से ग्रामवासियों को भगवान श्रीमहावीरजी की मूर्ति भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस सम्मान से गांव में खुशी का माहौल देखा गया और सभी ने इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताया। चट्टी ग्रामवासियों ने इस सम्मान के लिए कसमार चौक बजरंगबली अखाड़ा समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी वे इसी तरह धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *