युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। सिल्क सिटी के नाम से मशहूर झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार के भागलपुर में चार्ली चैपलिन टू हीरो राजन कुमार ने अपना 5351वां लाइव शो परफॉर्म किया।
इस अवसर पर भागलपुर स्टेशन पर ही सुनील भारती ने चार्ली चैप्लिन द्वितीय को शॉल से सम्मानित किया। यहां हीरो राजन कुमार ने कहा कि पहली बार उन्हें भागलपुर आने का मौका मिला। सुनील भारती ने मुझे इस सिल्क सिटी में बुलाया उनका आभार और उन्होंने सिल्क की चादर से सम्मानित किया। यहां मुझे चार्ली चैप्लिन द्वितीय का लाइव शो प्रस्तुत करने का मौका मिला। कहा कि भागलपुर मुझे बहुत पसन्द रहा है। यह शहर रेशम उत्पादन के लिए दुनिया भर मे मशहूर है। भागलपुर में रेशम उद्योग की जड़ें बहुत गहरी हैं और यहां के किसान एवं कारीगर पीढ़ियों से इस कला और विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
ज्ञात हो कि भागलपुर शहर को बिहार का पावर हाउस भी कहते हैं।यहां कई कारखाने हैं, जो बिहार की इकोनॉमी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यहां चीनी मिल, कागज मिल, कपड़ा मिल, इस्पात सहित अन्य कारोबार स्थित है।
बताया जाता है कि हीरो राजन जापान के टोकियो की यात्रा पर जाने वाले हैं। इससे पहले भागलपुर में लाईव शो की सफ़लता ने उनका उत्साह और बढ़ा दिया है। वे पिछले दो दशक से चार्ली चैप्लिन द्वितीय का लाईव शो करते आ रहे हैं और इसके लिए उनका नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे भी दर्ज है। राजन सारी दुनिया मे चार्ली चैपलिन टू के नाम से जाने जाते हैं।
छाऊ नृत्य के लिए नेशनल अवार्ड हासिल कर चुके राजन कुमार कई हिन्दी फिल्म के हीरो रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने सन 2010 में मुम्बई में राजन की विलक्षण अभिनय प्रतिभा को देख कर हीरो टाइटल देकर सम्मानित किया था। तब से अभिनेता राजन को हीरो राजन कुमार के नाम से जाना जाने लगा है।
![]()













Leave a Reply