युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। पूरी दुनियां में चार्ली चैपलिन द्वितीय के नाम से अपनी पहचान बनानेवाले हीरो राजन कुमार ने ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध को रोकने की अपील की है।
बिहार प्रांत के मुंगेर रहिवासी चार्ली चैपलिन द्वितीय बिहार की राजधानी पटना में भगवान बुद्ध की मूर्ति के सामने खड़े होकर आमजनों की समस्या को देखते हुए युद्ध को तत्काल रोकने का निवेदन कर रहे हैं। ज्ञात हो कि हीरो राजन कुमार एक कलाकार के साथ – साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वे सदैव सामाजिक मुद्दों पर जनहित में आवाज उठाते रहे हैं।
इनदिनों दुनिया भर में युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें दुनियां के 1000 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन हो चुके हैं। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 30,000 से ज्यादा रहिवासियों ने सड़कों पर उतरकर युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किया, जबकि मैड्रिड, एथेंस, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, मॉन्ट्रियल, जर्मनी और ऑस्ट्रिया में भी विरोध प्रदर्शन तेज हुए हैं। चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन का युद्ध ख़त्म करने को लेकर अपील का अंदाज़ हाथ में नो वार की तख्ती और गुलाब का फूल लेकर पटना के राहगीरों में उत्साह जगा रहें हैं।
![]()













Leave a Reply