रहिवासियों द्वारा शव रखकर सड़क जाम व् हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के बेरमो पांच नंबर धौड़ा क्षेत्र में 30 मई को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब अनीता देवी उर्फ अनु नामक महिला की कथित तौर पर पीट – पीटकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई।

बताया जाता है कि उक्त घटना से आक्रोशित मृतका के परिजनों एवं स्थानीय रहिवासियों ने महिला के शव को पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के समीप सड़क पर रखकर जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे रहिवासियों का आरोप था कि महिला की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।आक्रोशित रहिवासियों ने घटना में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
इधर सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही बेरमो पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजन और रहिवासी तब तक जाम हटाने को तैयार नहीं थे, जब तक दोषियों की गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई का आश्वासन नहीं दिया जाए। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना है। मामला अवैध कोयला के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply