रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बंगाल में सत्ता हुए परिवर्तन तय करेगा नई दिशा। अब वहां गुंडाराज पर लगाम लगेगी।
बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो और मंडल महामंत्री अनीश जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात पर 4 मई को उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त की। मंडल अध्यक्ष तथा मंडल महामंत्री ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत राज्य में बड़े बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम तृणमूल कांग्रेस के शासन के खिलाफ जनता की नाराजगी को दर्शाता है और अब वहां के रहिवासी विकास व सुशासन की उम्मीद कर रहे हैं।
नेताओं ने कहा कि लंबे समय से पश्चिम बंगाल राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंता का विषय रही है, जिससे आम जनता प्रभावित हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब नई सरकार के गठन के साथ ही विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता को राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने प्रदेश में शांति, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
![]()













Leave a Reply