Advertisement

स्वांग वाशरी में नियोजन को ले चांपी लेबर को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने की एसडीओ से वार्ता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी के कामगारों के नियोजन के सवाल को लेकर बीते दिनों चांपी लेबर को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सभा की गयी थी। इसे लेकर एसडीओ बेरमो के हस्तक्षेप के बाद 28 मार्च को एसडीओ कार्यालय तेनुघाट में वार्ता की गयी।

स्वांग वाशरी में काम से बैठाये गये सोसाइटी के मजदूरों को पुनः नियोजन के सवाल पर एसडीओ ने सज्ञान लेते हुए 28 मार्च को सोसाइटी से वार्ता की, जिसमें सीसीएल कथारा के प्रतिनिधि शामिल थे। उक्त जानकारी सोसाइटी के सचिव चंदन सिंह गौतम ने दी।

सोसाइटी सचिव ने बताया कि एसडीओ के साथ संपन्न वार्ता में उनके द्वारा प्रस्तुत कागजातों को देखकर उपस्थित सीसीएल अधिकारी सहित एसडीओ बेरमो मुकेश मछुवा ने सज्ञान में ली। गौतम ने बताया कि उपस्थित सीसीएल अधिकारीयों ने स्वीकार किया कि प्रबंधन द्वारा पुर्व में गलतियां की गयी है। जबकि, होना यह चाहिए था कि नियोजन देने के समय को-ऑपरेटिव सोसाइटी को भी आमंत्रित कर बैठाये गये कामगारों की सूचि के अनुसार नियोजन देकर फॉर्म बी में नाम दर्ज कर नियोजन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती थी। लेकिन सीसीएल प्रबंधन द्वारा गुपचुप तरीके से एक यूनियन प्रतिनिधि के सत्यापन पर फर्जी कामगारों को बहाल कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि एसडीओ ने भी सीसीएल प्रबंधन को को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पक्ष को सज्ञान में लेकर नियोजन प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। वहीं सोसाइटी के अध्यक्ष सह पुर्व जिप सदस्य दिलीप मुर्मू ने एक भेंट में कहा कि न्यायालय के निर्णय को भी सीसीएल प्रबंधन द्वारा दरकिनार करने के कारण बैठाये गये आज सैकड़ो मजदूर दर-दर भटक रहे है।

मौके पर शिवशंकर राम, चंद्रशेखर राम, भुनेश्वर यादव, वासदेव मांझी, नीलकंठ तिवारी, उमाशंकर सोरेन, पार्वती देवी, मंजु देवी, पनवा देवी, चिंता देवी, ममता देवी, अर्जुन रविदास, जमनी देवी, यशोदा देवी, सितवा देवी, कबूतरी देवी, महेश पासवान, नंदो महतो, भोला मांझी, सोवरण रविदास, चौलिया देवी, लखन राम, महावीर तुरी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *