Advertisement

रामनगर में चैत्र नवरात्र महानवमी हवन व् नौ कन्या पूजन के साथ संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के रामनगर स्थित श्रीश्री महारानी देवी मंदिर प्रांगण में बीते दिनों नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र का आयोजन किया गया। महानवमी के दिन मां दुर्गा के नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजन पुरोहित विकास पांडेय, यजमान रामधार सहानी एवं उनकी धर्मपत्नी राजेश्वरी देवी द्वारा विधि-विधान से अंतिम दिन हवन के साथ संपन्न हो गया।

इस अवसर पर रामनगर मंदिर प्रांगण में नौ कन्या और भैरों बाबा की पूजा उपासकों द्वारा महाप्रसाद खिलाकर समस्त देशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि का मां से आशीर्वाद मांगा गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी के नौवे स्वरूप की पूजा-अर्चना की। महाप्रसाद का भी भोग सभी श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया।

मौके पर बिंदा प्रसाद, जोगेन्दर सहानी, मदन निषाद, अरुण सिंह, चेतनारायण सिंह, बलराज सहानी, जयप्रकाश मल्लाह, मनोज प्रसाद, रिंकु कुमार निषाद, जितेन्द्र सहानी, संजय गुप्ता, रविन्द्र सहानी, विवेश कुमार सिंह, पिंटू निषाद, दिलीप निषाद, विश्वनाथ सहानी, प्रेमचंद प्रसाद, सुरज निषाद, अमर कुमार सिंह, विश्वनाथ सहानी, दीपक सिंह, सिकेन्दर सहानी, अगस्त राम, इंद्रदीप प्रसाद, महावीर राम, गणेश राम, सोमू अजय, कृत राम, रुद्र कुमार, रितिक कुमार, भोला सिंह, जुगल सहानी, श्रीकांत कुमार, अभिषेक कुमार, विजय तिवारी, प्रेमण शर्मा, रोहित प्रसाद, शिवा सहानी, गुड्डू सहानी, कमली देवी, उषा देवी, कौशल्या देवी, सोनी देवी, कांति देवी, कुसुम देवी, कालावती देवी, आशा देवी, पार्वती देवी, निभा गुप्ता, मुन्नी देवी, रोशनी कुमारी, पिंकी देवी, ईशा कुमारी, रुबी कुमारी, सीमा कुमारी, मानसी कुमारी, रीता देवी, शिवानी कुमारी आदि श्रद्धालुगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *